Lucknow : माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारियों की समीक्षा

अपर मुख्य सचिव शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया कि अधीनस्थ जनपदों में स्थापित कमाण्ड एवं कंट्रोल रूम का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा रैंडम आधार पर परीक्षा केन्द्रों का भ्रम

Feb 13, 2026 - 22:49
28 Views
Lucknow : माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारियों की समीक्षा
Lucknow : माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारियों की समीक्षा

कमाण्ड एंड कंट्रोल रूम व स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के  निर्देश

लखनऊ : माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश के समस्त मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक/उप शिक्षा निदेशक एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ जूम मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक आहूत की गई।

बैठक में शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव तथा सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज भगवती सिंह उपस्थित रहे। सभी मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक/उप शिक्षा निदेशक एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग कर परीक्षा तैयारियों की स्थिति से अवगत कराया।

अपर मुख्य सचिव शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया कि अधीनस्थ जनपदों में स्थापित कमाण्ड एवं कंट्रोल रूम का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा रैंडम आधार पर परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षार्थियों के आवंटन के अनुरूप पर्याप्त फर्नीचर, क्रियाशील शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था आदि उपलब्ध हों। परीक्षा केन्द्रों के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

समस्त जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की सूचना परीक्षा केन्द्रवार जनपदीय कंट्रोल रूम में उपलब्ध रहे। परीक्षा कार्य हेतु आवंटित अग्रिम धनराशि समय से संबंधितों को उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया जाए।

शिक्षा निदेशक  डॉ महेन्द्र देव ने कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति एवं उनके पहचान पत्रों की सत्यता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर सचल दल द्वारा विशेष निगरानी रखने को कहा गया। सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद भगवती सिंह ने प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित रख-रखाव हेतु स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों का त्वरित खंडन कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने तथा परीक्षा के उपरांत लिखित उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केन्द्र तक सुरक्षित पहुंचाने के निर्देश दिए।

Also Click : Bajpur : देहरादून में 15 दिनों में पांच हत्याएं, कानून व्यवस्था पर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow