Deoband : द दून वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का भव्य आयोजन

चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि स्कूल हर बच्चे को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देता है। खेल से मिलने वाला अनुशासन, धैर्य और टीम भावना जीवन भर काम आता है। उन्हों

Feb 15, 2026 - 12:12
 0  8
Deoband : द दून वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का भव्य आयोजन
Deoband : द दून वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का भव्य आयोजन

देवबंद। द दून वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों ने वार्षिक क्रीड़ा उत्सव बड़े उत्साह से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसमें नगर पालिका परिषद देवबंद के चेयरमैन विपिन गर्ग, भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, समाजसेवी आशुतोष गुप्ता, योगेंद्र गोयल, स्कूल चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, मैनेजर सुमन सिंघल, प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, उप-प्रधानाचार्या तनुज कपिल, हरदीप सिंह, आजम और अमन समेत अन्य अतिथि शामिल हुए।छात्रों ने स्कूल गीत और मनमोहक गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इससे पहले संस्थापक हर्ष सिंघल को श्रद्धांजलि दी गई। सभी अतिथियों का तिलक लगाकर और स्वागत गीत से अभिनंदन किया गया।छात्रों ने मार्च पास्ट, डंबल ड्रिल, ताइक्वांडो, साड़ी ड्रिल, योग ड्रिल, टी-20 वर्ल्ड कप थीम वाली प्रस्तुति, जुम्बा और लेजियम ड्रिल में पूरी भागीदारी की। हर प्रस्तुति में अनुशासन, ऊर्जा और समर्पण साफ दिखा। रंग-बिरंगे कपड़ों में वंदे मातरम और लोटस डांस की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि स्कूल हर बच्चे को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देता है। खेल से मिलने वाला अनुशासन, धैर्य और टीम भावना जीवन भर काम आता है। उन्होंने बताया कि आज की दुनिया में किताबी ज्ञान के साथ आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और दृढ़ इरादा भी जरूरी है। बच्चों को मेहनत, ईमानदारी और समर्पण से आगे बढ़ने की सलाह दी तथा अभिभावकों से स्कूल के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की।प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने अभिभावकों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और स्कूल के सर्वांगीण विकास के प्रयासों पर बात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्कूल आगे भी छात्रों को प्रतिभा निखारने के अच्छे अवसर देता रहेगा।समापन पर अतिथियों और अभिभावकों ने आयोजन की खूब तारीफ की। उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्कूल की व्यवस्था की सराहना की तथा इसे यादगार और प्रेरणादायक बताया। कक्षा 3 से 5 का संचालन विहान, राहिबा, कृशा, अरीबा और गर्व ने किया। कक्षा 6 से 8 का संचालन धनश्री, फैजा, मनस्वी, असना, परी और असरा ने किया। बच्चों ने आत्मविश्वास और सहजता से मंच संभाला, जिससे उनकी स्पष्ट आवाज और संतुलित प्रस्तुति ने सबका ध्यान खींचा।

Also Click : Lucknow : माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारियों की समीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow