Barabanki : बाराबंकी में बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में मौत, साथी घायल

रास्ते में विवाह के टेंट लगाने जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। कामिनी ट्रॉली के नीचे आ गई और मौके पर

Feb 26, 2026 - 00:09
 0  3
Barabanki : बाराबंकी में बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में मौत, साथी घायल
Barabanki : बाराबंकी में बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में मौत, साथी घायल

बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी छात्रा और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना टिकैतनगर क्षेत्र के उफरौली गांव के पास हुई। शेखवापुर मजरे उधवत नगर की रहने वाली कामिनी रावत (17) पुत्री स्वर्गीय रामू रावत की सुबह की पाली में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा थी। पड़ोस के उफरौली गांव की जानसी वर्मा भी उसके साथ परीक्षा देने जा रही थी। दोनों को अभिषेक वर्मा बाइक से बसंत कांति विद्यालय छोड़ने जा रहा था।

रास्ते में विवाह के टेंट लगाने जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। कामिनी ट्रॉली के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत टिकैतनगर सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने कामिनी को मृत घोषित कर दिया। जानसी और अभिषेक को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका कामिनी परिवार में दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच जारी है।

Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow