Ayodhya : अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर तीर्थयात्रियों के लिए बढ़ेंगी आधुनिक सुविधाएं

लगभग 40-45 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर विश्राम गृह, कुंड, स्तंभ, पाथवे, स्टोन बेंच, डस्टबिन और पथ प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा इंटरप्रिटेशन वॉल, शिलालेख

Feb 26, 2026 - 00:11
56 Views
Ayodhya : अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर तीर्थयात्रियों के लिए बढ़ेंगी आधुनिक सुविधाएं
Ayodhya : अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर तीर्थयात्रियों के लिए बढ़ेंगी आधुनिक सुविधाएं

रामनगरी अयोध्या में निर्माणाधीन 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। योगी सरकार के निर्देशन में चल रहे इस विकास कार्य से तीर्थयात्रियों को परिक्रमा के दौरान बेहतर सुविधा, सुरक्षा और आराम मिलेगा। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखकर यह परियोजना महत्वपूर्ण है।

लगभग 40-45 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर विश्राम गृह, कुंड, स्तंभ, पाथवे, स्टोन बेंच, डस्टबिन और पथ प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा इंटरप्रिटेशन वॉल, शिलालेख और दिशा सूचक साइन बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों को मार्ग की जानकारी आसानी से मिल सके।

यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अनुसार इस परियोजना की कुल लागत 2124.53 लाख रुपये है। लक्ष्मी सागर, वैतर्णी, निर्मली, गिरिजा और विभीषण कुंड का सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है। इन कार्यों से मार्ग का सौंदर्य बढ़ेगा और श्रद्धालुओं को आस्था के साथ आधुनिकता का अनुभव मिलेगा। इससे स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी लाभ होगा।

Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow