Lucknow : IGRS की अगस्त की रिपोर्ट में बलरामपुर और श्रावस्ती ने मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे जिले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले आठ वर्षों से समग्र विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान प्रदेश में न केवल बुनियादी सु

By INA News Desk
Sep 6, 2025 - 00:29
77 Views
Lucknow : IGRS की अगस्त की रिपोर्ट में बलरामपुर और श्रावस्ती ने मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे जिले
IGRS की अगस्त की रिपोर्ट में बलरामपुर और श्रावस्ती ने मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे जिले
Advertisement
Advertisement

सार-

  • सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश भर में बुनियाद सुविधाओं का हो रहा विस्तार, हर वर्ग का हो रहा उत्थान 
  • IGRS की निगरानी से विकास कार्यों में आयी तेजी, गुणवत्तापूर्ण हो रहे विकास कार्य
  • IGRS की अगस्त माह की रिपोर्ट में डीएम बलरामपुर और श्रावस्ती ने बराबर अंक प्राप्त कर हासिल किया पहला स्थान
  • रिपोर्ट में शाहजहांपुर ने दूसरा और हमीरपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, आम जनमानस की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा निस्तारण

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले आठ वर्षों से समग्र विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान प्रदेश में न केवल बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, बल्कि समाज के हर वर्ग का उत्थान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। सीएम योगी के सपनों काे साकार करने में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। IGRS से जनसुनवाई, जन कल्याणकारी योजनाओं और राजस्व कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे जिलों को बेहतर प्रशासनिक मानक स्थापित करने में मदद मिल रही है। इसी कड़ी में IGRS की अगस्त माह की रिपोर्ट में प्रदेशभर में बलरामपुर और श्रावस्ती ने बराबर अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि शाहजहांपुर ने दूसरा और हमीरपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 

  • 49 विभागों के 109 कार्यक्रमों की हर माह IGRS से की जाती है समीक्षा

IGRS द्वारा हर माह जिलों के राजस्व कार्यों, विकास कार्यों और जन शिकायत की सुनवाई की रिपोर्ट जारी की जाती है। IGRS द्वारा प्रदेशभर के जिलों में 49 विभागों के 109 कार्यक्रमों की विभिन्न मानकों के आधार पर समीक्षा की जाती है। इसके बाद जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। IGRS की अगस्त माह की रिपोर्ट के अनुसार बलरामपुर और श्रावस्ती ने मानक पूर्णांक 140 नंबर के सापेक्ष 137 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।जिलाधिकारी श्रावस्ती अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि IGRS की रिपोर्ट उन जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है, जिन्होंने प्रशासनिक दक्षता, विकास कार्यों और राजस्व प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप श्रावस्ती में विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। यही वजह है कि श्रावस्ती पिछले कई माह से IGRS और सीएम डैशबोर्ड की रिपोर्ट में टॉप फाइव जिलों में अपनी जगह बनाए हुए है।

  • टॉप टेन जिलों में बरेली, अमेठी और हाथरस ने बनायी जगह

बलरामपुर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले में विकास परियोजनाओं के गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा में पूरा करने के लिए हर हफ्ते अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की जाती है। साथ ही आम जनमानस की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। उनकी समस्या के निस्तारण के संतुष्टीपूर्ण फीडबैक पर ही IGRS की रिपोर्ट जारी की जाती है। ऐसे में IGRS की अगस्त माह की रिपोर्ट में बलरामपुर पहले स्थान पर है। उन्होंने बताया कि सीएम योगी की मंशा के अनुरूप आगे भी लगातार प्रयास रहेगा कि आम जनमानस की शिकायतों को निस्तारण प्राथमिकता के अधार पर किया जाए। इसी तरह शाहजहांपुर ने 134 अंक हासिल कर दूसरा, हमीरपुर ने 132 अंक प्राप्त कर तीसरा और पीलीभीत ने 130 अंक हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया है। वहीं सोनभद्र पांचवे पायदान पर है। वहीं टॉप टेन जिलों में बरेली, अमेठी, हाथरस, औरैया और चंदौली ने जगह बनायी है।

Also Click : Lucknow : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाताओं की सुविधाओं को बढ़ाया जाए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement