Bahraich : मृतक पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदेव यादव के परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया था। प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से यह स

Feb 26, 2026 - 00:13
 0  3
Bahraich : मृतक पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदेव यादव के परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
Bahraich : मृतक पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदेव यादव के परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र के कोट बाजार निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदेव यादव के परिजनों को प्रशासन ने आर्थिक मदद दी। मृतक की पत्नी को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 50 हजार रुपये का चेक सौंपा गया। उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार पांडे ने बताया कि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल रोहित शुक्ला ने कटहरी बाग जाकर यह चेक प्रदान किया। एक माह पहले खेत में गए जगदेव यादव की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। अभी तक मामले का खुलासा नहीं हुआ है।

क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया था। प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से यह सहायता दी गई। मृतक के पुत्र विष्णु यादव ने सरकार और प्रशासन का धन्यवाद किया। उन्होंने मांग की कि जल्द हत्यारों का पता लगाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow