Lakhimpur- Kheri : यादव समाज ने 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म के संवाद और प्रस्तुति में यादव समाज सहित अन्य वर्गों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है। ज्ञापन में कहा गया कि निर्देशक ने समा
लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा में यादव समाज के सैकड़ों लोगों ने फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' के खिलाफ प्रदर्शन किया। बुधवार को तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शशीकांत मणि को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म के संवाद और प्रस्तुति में यादव समाज सहित अन्य वर्गों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है। ज्ञापन में कहा गया कि निर्देशक ने समाज को अपमानजनक और व्यंग्यात्मक ढंग से दिखाने की आशंका है। फिल्म में जाति, धर्म, वर्ण और वर्ग के लिए नकारात्मक भाषा का इस्तेमाल किया गया है जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक समरसता तथा भाईचारे को खतरा है।
यादव समाज ने फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे। यह फिल्म रिलीज से पहले ही कई जगहों पर विवादों में घिरी हुई है।
Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर
What's Your Reaction?











