Siddharthnagar : यादव समाज ने 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म के विरोध में किया प्रदर्शन, सिनेमाघरों पर बुलडोजर चलाने की दी चेतावनी

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म में यादव समाज की छवि गलत तरीके से दिखाई गई है जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है। उन्होंने चेतावनी

Feb 26, 2026 - 00:06
 0  4
Siddharthnagar : यादव समाज ने 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म के विरोध में किया प्रदर्शन, सिनेमाघरों पर बुलडोजर चलाने की दी चेतावनी
Siddharthnagar : यादव समाज ने 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म के विरोध में किया प्रदर्शन, सिनेमाघरों पर बुलडोजर चलाने की दी चेतावनी

सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय के साड़ी तिराहे पर यादव समाज के सैकड़ों लोग फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने झंडे और बैनर लेकर विरोध जताया। उन्होंने फिल्म पर तुरंत रोक लगाने की मांग की और कहा कि मनोरंजन के नाम पर किसी समुदाय की इज्जत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म में यादव समाज की छवि गलत तरीके से दिखाई गई है जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर फिल्म रिलीज हुई या जिले के किसी सिनेमाघर में दिखाई गई तो बड़ा आंदोलन होगा। कुछ लोगों ने कहा कि जो सिनेमाघर फिल्म चलाएगा वहां बुलडोजर चलाने से भी नहीं हिचकेंगे। इस चेतावनी से इलाके में तनाव बढ़ गया।लोगों ने कहा कि फिल्म जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने की कोशिश करती है। खासकर प्रेम संबंधों के दृश्यों पर आपत्ति जताई गई और इसे समाज को बदनाम करने की साजिश बताया। यादव समाज हमेशा एकता और भाईचारे का प्रतीक रहा है लेकिन फिल्म से उसकी गरिमा को ठेस पहुंच रही है। प्रदर्शन में 'यादव लव स्टोरी बंद करो' और 'समाज का अपमान नहीं सहेंगे' जैसे नारे लगाए गए।

इससे पहले सोमवार को यादव समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया था और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर फिल्म पर रोक की मांग की थी। मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से नाराजगी बढ़ी जिसका नतीजा बुधवार के उग्र प्रदर्शन के रूप में सामने आया।

Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow