Kushinagar : कुशीनगर में उच्च प्राथमिक विद्यालय खेसिया मनसाछापर में स्काउट-गाइड शिविर का समापन

शिविर में स्काउट की तीन टोलियां और गाइड की चार टोलियां शामिल हुईं। हर टोली में आठ-आठ सदस्य थे। प्रत्येक टोली में एक दल नायक और दल नायिका बनाकर नेतृत्व क्षमता

By INA News Desk
Feb 26, 2026 - 00:04
23 Views
Kushinagar : कुशीनगर में उच्च प्राथमिक विद्यालय खेसिया मनसाछापर में स्काउट-गाइड शिविर का समापन
Kushinagar : कुशीनगर में उच्च प्राथमिक विद्यालय खेसिया मनसाछापर में स्काउट-गाइड शिविर का समापन

कुशीनगर जिले में स्काउटिंग-गाइडिंग कार्यक्रम के तहत परिषदीय विद्यालयों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय खेसिया मनसाछापर में किया गया। यह शिविर जिला मुख्य आयुक्त और मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव तथा जिला आयुक्त और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर राम जियावन मौर्य के निर्देशन में तथा खंड शिक्षा अधिकारी जयंत कुमार भारती के आदेश पर हुआ।

शिविर में स्काउट की तीन टोलियां और गाइड की चार टोलियां शामिल हुईं। हर टोली में आठ-आठ सदस्य थे। प्रत्येक टोली में एक दल नायक और दल नायिका बनाकर नेतृत्व क्षमता विकसित की गई। प्रशिक्षण में मार्च पास्ट, कलर पार्टी, प्राथमिक चिकित्सा, टेंट बनाना, गांठ बांधना, अस्थाई पुल निर्माण, कमांडो ब्रिज, मंकी ब्रिज और मुश्किल हालात में जीने की कला सिखाई गई।

सभी टोलियों ने खुद टेंट लगाए और बिना बर्तन के भोजन तैयार करने का प्रदर्शन किया। समापन के मौके पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान खेसिया ज्ञानेंद्र यादव ने सभी टेंटों का निरीक्षण किया और उनकी तारीफ की। संबोधन में उन्होंने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग से अनुशासन, देशभक्ति और समाज सेवा की भावना विकसित होती है जो देश के विकास में मदद करती है। जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका ने बताया कि ऐसे आयोजन से बच्चों में शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा समूह में काम करने की समझ आती है।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद, नेहा राय, विष्णु तिवारी, मैतुल मस्ताना, जाहिरुन निशा तथा स्काउट काउंसलर रईस, रत्नेश राणा, आदित्य, सकीना, लाडली, कृति, अरबाज, उपासना समेत सभी रसोइए मौजूद रहे।

Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow