Kushinagar : कुशीनगर के कुरमौटा टोला मंझरिया में दो भाइयों के घरों से लाखों के गहने और बर्तन चोरी

जालंधर और गोविंद भाई पुराने मकान में सामान रखते थे और पास के नए घर में परिवार के साथ सोते थे। मंगलवार रात भोजन के बाद सभी सो गए थे। बुधवार सुबह चोरी का

Feb 26, 2026 - 00:02
15 Views
Kushinagar : कुशीनगर के कुरमौटा टोला मंझरिया में दो भाइयों के घरों से लाखों के गहने और बर्तन चोरी
Kushinagar : कुशीनगर के कुरमौटा टोला मंझरिया में दो भाइयों के घरों से लाखों के गहने और बर्तन चोरी

कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के कुरमौटा गांव के टोला मंझरिया में चोरों ने दो सगे भाइयों के पुराने घर को निशाना बनाया। चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और बर्तन चुरा लिए। सुबह जब घर के लोग जागे तो पुराने मकान का ताला टूटा देखकर हैरान रह गए। घर में रखा जेवरों से भरा बॉक्स गायब था। खोजबीन में वह बॉक्स घर से लगभग 200 मीटर दूर गेहूं के खेत में टूटा हुआ मिला। घटना की सूचना पर हल्का दरोगा सुनील पटेल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

जालंधर और गोविंद भाई पुराने मकान में सामान रखते थे और पास के नए घर में परिवार के साथ सोते थे। मंगलवार रात भोजन के बाद सभी सो गए थे। बुधवार सुबह चोरी का पता चला। जालंधर के अनुसार चुराए गए सामान में सोने की चेन, दो पॉजेब, दो पायल, मंगलसूत्र, कान की बाली, दो जोड़ी हाथ पलानी, छागल, करधन, मांग टीका और अंगूठी शामिल थे। गोविंद के बॉक्स से तीन पायल, पायजेब, दो झुमका, पीतल का थार और अन्य बर्तन गायब मिले। घटना के बाद दोनों परिवारों की महिलाएं रो-रोकर परेशान हैं। सूचना पर गांव में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow