Hardoi : लोनार पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को कार और मोबाइल सहित गिरफ्तार किया

पुलिस ने मामले की जांच में आरोपी रितेश पाल पुत्र नरेंद्र पाल निवासी बाबा मंदिर चौहान थोक कोतवाली शहर जनपद हरदोई को पकड़ा। उसके कब्जे से घटना

By INA News Desk
Feb 15, 2026 - 22:36
66 Views
Hardoi : लोनार पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को कार और मोबाइल सहित गिरफ्तार किया
Hardoi : लोनार पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को कार और मोबाइल सहित गिरफ्तार किया

हरदोई। थाना लोनार पुलिस ने एक लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया गया। पीड़िता के पिता ने शिकायत दी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले गया। इस शिकायत पर मुकदमा संख्या 24/2026 धारा 137(2) बीएनएस दर्ज किया गया।

पुलिस ने मामले की जांच में आरोपी रितेश पाल पुत्र नरेंद्र पाल निवासी बाबा मंदिर चौहान थोक कोतवाली शहर जनपद हरदोई को पकड़ा। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन और एक कार बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक वरुण कुमार शुक्ला, कांस्टेबल ओमप्रकाश बिंद और महिला कांस्टेबल शिखा तिवारी शामिल थे।

Also Click : Sambhal : इंडिया–पाकिस्तान मैच को लेकर बच्चों में जबरदस्त जोश, स्कूल परिसर गूंजा ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow