Hardoi : हरपालपुर पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को सामान सहित किया गिरफ्तार

पीड़ित आदेश कुमार पुत्र प्रकाशचंद्र निवासी बड़ागांव थाना हरपालपुर ने शिकायत दी कि नौ आरोपियों ने उनके चक (गाटा संख्या 1948) से लोहे की जाली और पाइप उखाड़कर चोरी कर ली। साथ ही

Feb 15, 2026 - 22:34
 0  7
Hardoi : हरपालपुर पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को सामान सहित किया गिरफ्तार
Hardoi : हरपालपुर पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को सामान सहित किया गिरफ्तार

हरदोई। थाना हरपालपुर पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को चोरी का सामान बरामद कर गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल पुत्र स्व श्यामबाबू निवासी ग्राम दिवसीपुर मजरा खसौरा थाना हरपालपुर जनपद हरदोई और नेतराम पुत्र परमेश्वरदीन निवासी ग्राम वंडारी थाना सांडी जनपद हरदोई हैं।

पीड़ित आदेश कुमार पुत्र प्रकाशचंद्र निवासी बड़ागांव थाना हरपालपुर ने शिकायत दी कि नौ आरोपियों ने उनके चक (गाटा संख्या 1948) से लोहे की जाली और पाइप उखाड़कर चोरी कर ली। साथ ही सीमेंट के पोल तोड़ दिए। इनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई गई। इस शिकायत पर मुकदमा संख्या 46/2026 धारा 3(5)/303(2)/324(4) बीएनएस दर्ज किया गया। जांच के दौरान धारा 317(2) बीएनएस भी जोड़ी गई।

पुलिस ने आरोपी अनिल और नेतराम को पांच बंडल लोहे की जाली और आठ लोहे के पाइप सहित पकड़ा। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय शंकर, उप निरीक्षक महेश कुमार, कांस्टेबल रोहित सिंह, कांस्टेबल राजबाबू और कांस्टेबल मोहित सिंह शामिल थे।

Also Click : Sambhal : इंडिया–पाकिस्तान मैच को लेकर बच्चों में जबरदस्त जोश, स्कूल परिसर गूंजा ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow