Deoband : देवबंद में दोस्तों ने ही रची थी गोलीकांड की साजिश, पुलिस ने आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा

भायला गांव में नहर के पास दोस्तों के साथ जा रहे मीरपुर मोहनपुर गांव निवासी मोनिस की कमर में गोली लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के दौरान गाड़ी के शीशों और बोनट पर भी छह गोलियां लगी थीं। गाड़ी में मौजूद उसके दोस्तों ने पहले

May 29, 2026 - 22:14
 0  7
Deoband : देवबंद में दोस्तों ने ही रची थी गोलीकांड की साजिश, पुलिस ने आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा
Deoband : देवबंद में दोस्तों ने ही रची थी गोलीकांड की साजिश, पुलिस ने आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा

देवबंद के भायला गांव के पास हुए गोलीकांड का पुलिस ने पूरी तरह खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी निखिल को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि गाड़ी तेज रफ्तार में चलाने और आपस में गाली-गलौज होने से नाराज होकर दोस्तों ने ही मोनिस को गोली मारी थी। इतना ही नहीं, उन्होंने जान से मारने के इरादे से गाड़ी पर भी कई राउंड गोलियां चलाई थीं।

भायला गांव में नहर के पास दोस्तों के साथ जा रहे मीरपुर मोहनपुर गांव निवासी मोनिस की कमर में गोली लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के दौरान गाड़ी के शीशों और बोनट पर भी छह गोलियां लगी थीं। गाड़ी में मौजूद उसके दोस्तों ने पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानी गढ़ी कि बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला किया है। पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की, तो सच सामने आ गया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी निखिल ने बताया कि वे सभी गाड़ी से देवबंद से नागल जा रहे थे। गाड़ी मोनिस चला रहा था और रास्ते में गाड़ी की तेज रफ्तार को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। इसी बहस के दौरान निखिल ने मोनिस पर गोली चला दी। इस अपराध में उसके दूसरे दोस्त गगन ने भी उसका साथ दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने खुद ही गाड़ी पर कई राउंड फायर किए ताकि मामला बदमाशों के हमले जैसा लगे। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद कर उसे अदालत में पेश कर दिया है।

You May Click : मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, उर्दू अदब और ग़ज़ल की दुनिया में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow