Ayodhya : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अयोध्या पहुंचे, रामलला के दर्शन को बताया परम सौभाग्य

आगमन पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारी आस्था और अस्तित्व के केंद्र हैं। वे हमारे रोम-रोम में बसे हुए हैं। रामलला के दर्शन को उन्होंने अपना परम सौभाग्य ब

By INA News Desk
Feb 26, 2026 - 00:00
31 Views
Ayodhya : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अयोध्या पहुंचे, रामलला के दर्शन को बताया परम सौभाग्य
Ayodhya : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अयोध्या पहुंचे, रामलला के दर्शन को बताया परम सौभाग्य

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह, रोहित अभिषेक मिश्र, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अवधेश वर्मा, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह समेत कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

आगमन पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारी आस्था और अस्तित्व के केंद्र हैं। वे हमारे रोम-रोम में बसे हुए हैं। रामलला के दर्शन को उन्होंने अपना परम सौभाग्य बताया। उन्होंने राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया, हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के दर्शन किए और सरयू पूजन का कार्यक्रम भी पूरा किया।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में किसान मेले का शुभारंभ करने के बाद वे अयोध्या के कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे जहां किसानों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अन्नदाता ही जीवनदाता है और उसकी सेवा उनका पहला कर्तव्य है। शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुंबकम के संदेश के साथ विश्व बंधु की भूमिका निभा रहा है। उनके दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow