Ayodhya : मांझा बरहटा में बिना नोटिस मकान गिराए जाने पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन भड़के, छह गुना मुआवजे की मांग
तेज नारायण पांडे पवन ने इसे गरीबों के साथ बड़ा अन्याय करार दिया। उन्होंने सरकार से मांग की कि सर्किल रेट से छह गुना मुआवजा दिया जाए या जमीन के बदले जमीन प्रदान की
अयोध्या के मांझा बरहटा इलाके में आवास विकास परिषद और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के मकान ढहा दिए। इससे प्रभावित परिवारों ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन से मुलाकात की। पीड़ितों ने रजिस्ट्री और बैनामा जैसे कागजात दिखाते हुए बताया कि बुलडोजर से अचानक घर तोड़ दिए गए।
तेज नारायण पांडे पवन ने इसे गरीबों के साथ बड़ा अन्याय करार दिया। उन्होंने सरकार से मांग की कि सर्किल रेट से छह गुना मुआवजा दिया जाए या जमीन के बदले जमीन प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि मेहनत से बनाए गए घरों को इस तरह बर्बाद करना अमानवीय है।
प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने कहा कि यह कार्रवाई नियमों के विरुद्ध है। मौके पर समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पीड़ित परिवारों ने न्याय की मांग की है।
Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर
What's Your Reaction?











