Ayodhya : जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा
पत्र में जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा है कि संविधान के नीति निर्देशक सिद्धांतों में अनुच्छेद 48 के तहत गौ संरक्षण का प्रावधान है। गौ हत्या का मुद्दा लंबे समय से लोगों की भाव
अयोध्या में तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने देश में गौ हत्या पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग करते हुए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेजा है। उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर मजबूत कदम उठाने की अपील की है।
पत्र में जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा है कि संविधान के नीति निर्देशक सिद्धांतों में अनुच्छेद 48 के तहत गौ संरक्षण का प्रावधान है। गौ हत्या का मुद्दा लंबे समय से लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। अब इस पर स्पष्ट और सख्त नीति बनाने की जरूरत है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि संसद में इस विषय पर चर्चा कराई जाए और सभी सांसदों की राय सार्वजनिक की जाए। आचार्य ने कहा कि देश के लोग जानना चाहते हैं कि कितने सांसद गौ हत्या पर रोक के पक्ष में हैं और कितने विरोध में। गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर
What's Your Reaction?











