Hathras : हाथरस में स्कूली बच्चों को 'गोदान' फिल्म दिखाकर गौ संरक्षण का संदेश दिया

पंडित आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से यह फिल्म युवाओं तक गौ संरक्षण और पंचगव्य का संदेश पहुंचाएगी। उन्होंने बच्चों से कहा कि 'गोदान' फिल्म सिर्फ मनो

By INA News Desk
Feb 6, 2026 - 22:16
38 Views
Hathras : हाथरस में स्कूली बच्चों को 'गोदान' फिल्म दिखाकर गौ संरक्षण का संदेश दिया
फिल्म दिखाकर स्कूली बच्चों को गौ संरक्षण का संदेश देते पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा

हाथरस में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने स्कूली छात्र-छात्राओं को 'गोदान' फिल्म दिखाई। फिल्म दिखाने से पहले आचार्य पंडित सीपू जी महाराज की मौजूदगी में गाय और बछड़े की पूजा की गई।

पंडित आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से यह फिल्म युवाओं तक गौ संरक्षण और पंचगव्य का संदेश पहुंचाएगी। उन्होंने बच्चों से कहा कि 'गोदान' फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, गौ संरक्षण और गौशालाओं के विकास के लिए प्रेरणा देती है। फिल्म में पंचगव्य के वैज्ञानिक पहलू और सामाजिक जिम्मेदारी को अच्छे से दिखाया गया है। बच्चों में फिल्म को लेकर बहुत उत्साह था। उन्होंने गौ माता की जय, गौ हत्या बंद हो और गौ सेवा करनी है जैसे नारे लगाए।

कार्यक्रम में आचार्य पंडित सीपू जी महाराज, दुर्गेश वार्ष्णेय, शरद तिवारी, विमल दीक्षित, ताराचंद्र माहेश्वरी, जितेंद्र शर्मा, शिशुपाल सिंह, मनोज कुशवाहा, उमेश कुमारी, त्रिलोकी नाथ शर्मा, पूनम, तनुश्री, अंजली शर्मा, मोहित उपाध्याय, शिवकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You May Read : Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow