Hathras : फेम प्रतिनिधिमंडल ने जीएसटी समस्याओं पर प्रमुख सचिव से की मुलाकात, 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा
फेम के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती ने विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत बताई। उन्होंने मोबाइल विंग (सचल दल) की व्यवस्था खत्म करने या उसमें बड़े बदलाव की मांग की, ताकि व्यापारि
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फेम) के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में राज्य कर विभाग की प्रमुख सचिव कामिनी रतन चौहान से उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में प्रदेश के व्यापारियों को जीएसटी व्यवस्था में आने वाली व्यावहारिक और तकनीकी परेशानियों पर विस्तार से चर्चा हुई और 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।
फेम के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती ने विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत बताई। उन्होंने मोबाइल विंग (सचल दल) की व्यवस्था खत्म करने या उसमें बड़े बदलाव की मांग की, ताकि व्यापारियों पर मानसिक दबाव कम हो। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल ने टैक्स दरों में असमानता का मुद्दा उठाया। मेटल सेक्टर में कच्चे माल पर 18 प्रतिशत और तैयार माल पर 5 प्रतिशत जीएसटी से व्यापारियों की कार्यशील पूंजी विभाग में अटक जाती है। उन्होंने दोनों पर समान दर लगाने की मांग की। साथ ही रेडीमेड गारमेंट्स पर 1000 रुपये तक 5 प्रतिशत और उससे ऊपर 12 प्रतिशत जीएसटी खत्म कर सभी कपड़ों को 5 प्रतिशत की एक दर में लाने की बात कही।
प्रमुख सचिव कामिनी रतन चौहान ने व्यापारियों की सभी बातें ध्यान से सुनीं। जीएसटी पोर्टल की खामियों, बैंक खाते फ्रीज होने जैसी समस्याओं सहित सभी मांगों पर सहानुभूति से विचार करने और समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में मथुरा से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल, जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामदास चतुर्वेदी, प्रदीप बैंदेल सहित आगरा, हाथरस, फर्रुखाबाद और बदायूं जिलों के व्यापारी प्रतिनिधि शामिल हुए। यह बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में पूरी हुई।
You May Read : Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया
What's Your Reaction?