Hathras : महिला थाना में काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा, दोनों पक्षों ने दी आपसी सहमति

सादाबाद क्षेत्र के गांव चिरावली निवासी तनु ने अपने पति नारायण उर्फ निखिल पुत्र राकेश, निवासी त्रिमूर्ति नगर चांदमारी अलीगढ़ के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। तनु ने मारपीट, अतिरिक्त द

Feb 6, 2026 - 22:21
 0  11
Hathras : महिला थाना में काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा, दोनों पक्षों ने दी आपसी सहमति
थाना प्रभारी रितु तोमर के साथ दम्पति

हाथरस के महिला थाने में थाना प्रभारी रितु तोमर के नेतृत्व में एक पारिवारिक विवाद को काउंसलिंग के जरिए सुलझा लिया गया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले को खत्म करने पर राजी हो गए।

सादाबाद क्षेत्र के गांव चिरावली निवासी तनु ने अपने पति नारायण उर्फ निखिल पुत्र राकेश, निवासी त्रिमूर्ति नगर चांदमारी अलीगढ़ के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। तनु ने मारपीट, अतिरिक्त दहेज की मांग और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए महिला थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद महिला थाने ने दोनों पक्षों को बुलाया और काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान दोनों की बातें ध्यान से सुनी गईं और समझौते का प्रयास किया गया। पति और ससुराल पक्ष ने भविष्य में किसी भी तरह की मारपीट न करने और विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का वादा किया।

काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस से कोई कार्रवाई न कराने की सहमति दी। इसके बाद मामले को आपसी रजामंदी से निपटा दिया गया। यह कदम पारिवारिक विवादों को अदालत पहुंचने से पहले ही सुलझाने में पुलिस की सकारात्मक भूमिका को दर्शाता है, जिससे परिवार टूटने से बचते हैं और संबंध सुधरने की संभावना बनी रहती है।

You May Read : Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow