Hathras News: महिला थाने में काउंसलिंग से सुलझा पति-पत्नी का विवाद, एक साथ रहने को राजी

Hathras News: हाथरस महिला थाने में मिशन शक्ति के तहत काउंसलिंग कराकर पति-पत्नी के बीच जारी पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण निस्तारण कराया गया।

Jul 22, 2026 - 22:49
 0  5
Hathras News: महिला थाने में काउंसलिंग से सुलझा पति-पत्नी का विवाद, एक साथ रहने को राजी
Hathras News: महिला थाने में काउंसलिंग से सुलझा पति-पत्नी का विवाद, एक साथ रहने को राजी

हाथरस जिले में महिला थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत एक पारिवारिक विवाद को समझौते के माध्यम से सफलतापूर्वक सुलझा दिया। दोनों पक्षों के बीच जारी आपसी मतभेद काउंसलिंग के बाद समाप्त हो गए, जिसके बाद दंपत्ति बिना किसी कानूनी कार्रवाई के साथ रहने पर सहमत हो गया।

मामले की जानकारी के अनुसार काशीराम कॉलोनी निवासी पीड़िता रजनी ने अपने पति विनोद के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने के संबंध में शिकायत पत्र दिया था। शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए महिला थाना प्रभारी रितु तोमर ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर आमने-सामने बिठाया और उनकी काउंसलिंग कराई।

बातचीत के दौरान पति और ससुराल पक्ष ने अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए भविष्य में किसी भी तरह की मारपीट या अभद्र भाषा का प्रयोग न करने का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सभी शिकवा-शिकायतें भूलकर समझौते की बात कही। दोनों पक्षों ने पुलिस को लिखित रूप में सूचित किया कि वे आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। थाना प्रभारी ने दंपत्ति को आपसी तालमेल और सौहार्द के साथ जीवन यापन करने की हिदायत देते हुए मामला शांत कराया।

Also Click : यूपी में दिव्यांगजनों को दुकानों के आवंटन में मिलेगा 5 प्रतिशत आरक्षण, राज्य सलाहकार बोर्ड की बैठक में कई बड़े फैसले

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow