Hathras News: सासनी में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों की तलाशी से मचा हड़कंप
Hathras News: सासनी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध वाहनों की तलाशी से मचा हड़कंप।
हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए पुलिस मुस्तैद दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सासनी चौराहे पर बैरियर लगाकर व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान चौराहे से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई। पुलिस बल ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के कागजात, हेलमेट और सीटबेल्ट की जांच करने के साथ-साथ गाड़ियों की डिग्गी की भी तलाशी ली। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और संदिग्ध वाहन चालकों में हड़कंप मच गया, जिसके चलते कई चालक रास्ते बदलते दिखे।
कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यह चेकिंग अभियान चलाया गया है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट और ट्रिपल राइडिंग करने वाले चालकों को कड़ी चेतावनी दी। साथ ही आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
Also Click : यूपी में दिव्यांगजनों को दुकानों के आवंटन में मिलेगा 5 प्रतिशत आरक्षण, राज्य सलाहकार बोर्ड की बैठक में कई बड़े फैसले
What's Your Reaction?




