Hathras News: एफएमडी टीकाकरण अभियान शुरू, 4.38 लाख पशुओं को लगेगा निःशुल्क टीका

Hathras News: हाथरस में फुट एंड माउथ डिजीज से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू। 4.38 लाख से अधिक पशुओं को निःशुल्क टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित।

Jul 22, 2026 - 22:53
 0  6
Hathras News: एफएमडी टीकाकरण अभियान शुरू, 4.38 लाख पशुओं को लगेगा निःशुल्क टीका
Hathras News: एफएमडी टीकाकरण अभियान शुरू, 4.38 लाख पशुओं को लगेगा निःशुल्क टीका

हाथरस जिले में पशुओं को फुट एंड माउथ डिजीज जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई है। कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जागरूकता वाहनों और मोबाइल वेटरिनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पशुधन की सुरक्षा और संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक गांव तक पहुंचकर पशुओं का समय से टीकाकरण सुनिश्चित करें और ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को इस प्रति जागरूक भी करें।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय सिंह ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि जनपद के लिए 4 लाख 38 हजार 200 वैक्सीन प्राप्त हुई हैं। अभियान के सुचारू संचालन के लिए 17 विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो निर्धारित रोस्टर के अनुसार गांवों और गौशालाओं में जाकर निःशुल्क टीका लगाएंगी। जिन पशुओं की टैगिंग नहीं हुई है, उन्हें टीका लगाने से पूर्व कान में टैग पहनाकर पोर्टल पर ब्योरा दर्ज किया जाएगा। अभियान की निगरानी और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है। विभाग ने सभी पशुपालकों और ग्रामीण प्रतिनिधियों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

Also Click : यूपी में दिव्यांगजनों को दुकानों के आवंटन में मिलेगा 5 प्रतिशत आरक्षण, राज्य सलाहकार बोर्ड की बैठक में कई बड़े फैसले

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow