हाथरस महिला थाना प्रभारी रितु तोमर की काउंसलिंग से सुलझा पति-पत्नी का विवाद, एक साथ रहने पर बनी सहमति
हाथरस में महिला थाना प्रभारी रितु तोमर की काउंसलिंग से दंपत्ति के बीच मारपीट और कहासुनी का विवाद सुलझ गया। दोनों पक्षों ने रजामंदी से रहने का फैसला किया।
हाथरस महिला थाना प्रभारी रितु तोमर की काउंसलिंग से सुलझा पति-पत्नी का विवाद, एक साथ रहने पर बनी सहमति
कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफरा निवासी मुस्कान ने अपने पति सोहिल निवासी छतरी दोराहा, बुलंदशहर और ससुराल पक्ष के सदस्यों के विरुद्ध महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने शिकायती पत्र में ससुराल वालों पर मारपीट, अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना प्रभारी रितु तोमर ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत दोनों पक्षों को थाने बुलाया। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर वार्ता की गई और पारिवारिक विवाद को आपसी समझबूझ से हल करने का प्रयास किया गया।
काउंसलिंग के दौरान पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या मारपीट न करने का भरोसा दिया। सकारात्मक बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया।
समझौता होने के उपरांत पीड़िता और ससुराल पक्ष ने आगे की वैधानिक कार्रवाई कराने से मना कर दिया। थाना प्रभारी रितु तोमर के प्रयासों से दोनों पक्ष आपसी मतभेद भूलकर शांतिपूर्वक एक साथ जीवन बिताने के लिए सहमत हो गए।
Also Click : गो संरक्षण से गांवों में कमाई का नया रास्ता, ₹10 लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र; 15 गांवों में शुरू पायलट प्रोजेक्ट
What's Your Reaction?



