यूपी में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 73,184 नए घरों को मिली हरी झंडी
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत यूपी के 137 नगर निकायों में 73,184 नए मकानों के निर्माण को स्वीकृति मिली। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने दिए निर्देश।
यूपी में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 73,184 नए घरों को मिली हरी झंडी
लखनऊ में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल के नेतृत्व में आयोजित राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान राज्य के 137 नगरीय निकायों में लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण घटक के माध्यम से 73,184 नए मकानों को हरी झंडी दी गई।
इस नई मंजूरी के साथ ही राज्य में योजना के इस विशिष्ट घटक के अंतर्गत कुल स्वीकृत मकानों का आंकड़ा बढ़कर 4,88,526 तक पहुंच गया है। मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को हिदायत दी कि स्वीकृत निर्माण कार्यों को तय मानकों के अनुसार उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए, ताकि पात्र परिवारों को समय पर अपना पक्का मकान मिल सके।
बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी स्वीकृत ढांचागत परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाए और निर्माण प्रक्रिया में किसी भी तरह का अनावश्यक विलंब न होने पाए। इस दौरान नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरू प्रसाद सहित कई अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Also Click : हरदोई में CDO का एक्शन: NRC में मिली खामियां, प्रभारी और 13 CDPO को नोटिस के निर्देश
What's Your Reaction?



