हरदोई में CDO का एक्शन: NRC में मिली खामियां, प्रभारी और 13 CDPO को नोटिस के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल द्वारा कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित

Aug 10, 2026 - 19:20
6 Views
हरदोई में CDO का एक्शन: NRC में मिली खामियां, प्रभारी और 13 CDPO को नोटिस के निर्देश
हरदोई में CDO का एक्शन: NRC में मिली खामियां, प्रभारी और 13 CDPO को नोटिस के निर्देश

हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल द्वारा कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित एन0आर0सी0 का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय 10 अतिकुपोषित बच्चे भर्ती पाये गये मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अतिकुपोषित बच्चों की माताओं से बातचीत की गयी तथा बच्चों को दिये जाने वाले पोषाहार के बारे में जानकारी ली गयी । मौके पर उपस्थित एन0आर0सी0 प्रभारी डा0 शिवम गुप्ता एवं डायटिशियन शलिनी मिश्रा से बच्चों के पोषाहार के बारे में विस्तृत जानकारी ली गयी तथा रसोईघर का निरीक्षण किया गया। रसोई में सीलन पाये जाने एवं रंगाई-पुताई न पाये जाने तथा एन0आर0सी0 के बाहर पेयजल की समुचित व्यवस्था न पाये जाने पर एन0आर0सी0 प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये गये।

इस एन.आर.सी. सेन्टर पर कुल 13 ब्लाकों(ब्लाक सण्डीला के ब्लाकों को छोड़कर) के अति कुपोषित बच्चे भर्ती होते हैं, परन्तु विगत दो माहों में किसी भी ब्लाक की सी0डी0पी0ओ0 द्वारा एन0आर0सी0 का भ्रमण नहीं किया गया तथा भर्ती बच्चों के बारे में कोई फीडबैक व जानकारी नहीं ली गयी। मुख्य विकास अधिकारी सभी 13 सी0डी0पी0ओ0 को एन0आर0सी0 का भ्रमण न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यवाही करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये गये । निरीक्षण के समय डा0 चन्द्र किशोर,सी0एम0एस0, डा0 शिवम गुप्ता,प्रभारी एन0आर0सी0 एवं रामेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी सुरसा कविता अवस्थी उपस्थित रहीं।

तदोपरांत मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल द्वारा राजकीय बाल सम्प्रेक्षण ग्रह का निरीक्षण किया गया तथा निरूद्ध बाल बन्दियों के स्किल डेवलपमेन्ट हेतु चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गयी तथा पुस्तकालय,कम्प्यूटर रूम,भोजनालय एवं क्रीडा स्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश अधीक्षक राजकीय सम्प्रेषण ग्रह को दिये गये। संस्थान में किए जा रहे बागवानी का कार्य सराहनीय पाया गया,जिसके लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधीक्षक की सराहना की गयी। निरीक्षण के समय संजय निगम,जिला प्रोबेशन अधिकारी,हरदोई, सौरभ पाठक,अधीक्षक,राजकीय सम्प्रेक्षण गृह,हरदोई तथा खण्ड विकास अधिकारी,सुरसा कविता अवस्थी उपस्थित रहीं।

Also Click : बीजेपी के एजेंडे को फायदा पहुंचाने को दिए जा रहे ऐसे बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow