Siddharthnagar : डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल बने भारत-मॉरीशस संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष
जगदंबिका पाल लगातार चार बार डुमरियागंज से सांसद चुने गए हैं। उन्होंने संसद की विभिन्न समितियों में काम किया है और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व कि
डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद जगदंबिका पाल को भारत-मॉरीशस संसदीय मैत्री समूह का अध्यक्ष बनाया गया है। लोकसभा सचिवालय ने 18वीं लोकसभा के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति से भारत और मॉरीशस के बीच संसदीय सहयोग और संबंध मजबूत होने की उम्मीद है।
लोकसभा अध्यक्ष की ओर से गठित इस समूह का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की संसदों के बीच संवाद बढ़ाना, सांसदों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है। लोकसभा में 60 से अधिक देशों के साथ ऐसे मैत्री समूह बनाए गए हैं जिसमें प्रमुख सांसदों को जिम्मेदारी दी गई है।
जगदंबिका पाल लगातार चार बार डुमरियागंज से सांसद चुने गए हैं। उन्होंने संसद की विभिन्न समितियों में काम किया है और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व किया है। उनके अनुभव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण पद दिया गया है। इस जिम्मेदारी से वे दोनों देशों के सांसदों के बीच बेहतर तालमेल बनाएंगे और लोकतांत्रिक संबंधों को मजबूत करने में योगदान देंगे।
क्षेत्र में इस नियुक्ति पर खुशी का माहौल है। समर्थक और स्थानीय लोग इसे जिले और प्रदेश के लिए गौरव की बात मान रहे हैं। भारत और मॉरीशस के बीच पहले से ही मजबूत ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंध हैं। यह समूह और पाल की अध्यक्षता इन संबंधों को नई ऊर्जा देगी।
Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर
What's Your Reaction?











