Hapur : ब्रजघाट पर गंगा स्नान के दौरान पीसीएस अधिकारी बच्चू सिंह की मौत, हार्ट अटैक बताया कारण

सुबह सैर पर निकले लोगों और नाविकों ने नाव में अचेत व्यक्ति देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर ब्रजघाट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बच्चू सिंह को सीपीआ

By INA News Desk
Feb 26, 2026 - 00:18
93 Views
Hapur : ब्रजघाट पर गंगा स्नान के दौरान पीसीएस अधिकारी बच्चू सिंह की मौत, हार्ट अटैक बताया कारण
Hapur : ब्रजघाट पर गंगा स्नान के दौरान पीसीएस अधिकारी बच्चू सिंह की मौत, हार्ट अटैक बताया कारण

हापुड़ जिले के ब्रजघाट पर गंगा तट के पास एक नाव में 55 वर्षीय पीसीएस अधिकारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामपुर में निदेशालय एवं मुद्रणालय में ज्वाइंट डायरेक्टर पद पर तैनात बच्चू सिंह के रूप में हुई। वे अलीगढ़ जिले के बाजरा गांव के निवासी थे। सुबह सैर पर निकले लोगों और नाविकों ने नाव में अचेत व्यक्ति देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर ब्रजघाट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बच्चू सिंह को सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की और उन्हें गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

बच्चू सिंह गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए ब्रजघाट आए थे। स्नान के बाद वे नाव में आराम कर रहे थे तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत होकर गिर पड़े। परिजनों का कहना है कि वे पूरी तरह स्वस्थ थे और कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। उनकी पत्नी देवेंद्री और 24 वर्षीय बेटा शब्द प्रयागराज में रहते हैं जबकि बेटी शिवानी की शादी अलीगढ़ में हुई है। सूचना पर बेटी और दामाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शिवानी ने घटना को संदिग्ध बताया और कहा कि पिता अचानक नाव में कैसे अचेत हुए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच और निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज से मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement