Hardoi : हरदोई के सुरसा में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा, मारपीट में दो युवकों सहित तीन की मौत
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों और हमलावरों के बीच पहले से कोई रंजिश या विवाद की बात सामने नहीं आई है, यह पूरी घटना अचानक हुई दुर्घटना के बाद उपजे विवाद का परिणाम है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पो
हरदोई जिले के थाना सुरसा क्षेत्र के ढोलिया गांव में सड़क दुर्घटना के बाद हुई मारपीट में तीन लोगों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक और भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार, शिवम कहार नामक युवक की मोटरसाइकिल से हुई टक्कर में 70 वर्षीय देवी सहाय पांडे की मौत हो गई थी। इस हादसे से आक्रोशित दूसरे पक्ष के लोगों ने शिवम और उसके साथी अमन पर हमला कर दिया।
मारपीट के दौरान शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अमन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों और हमलावरों के बीच पहले से कोई रंजिश या विवाद की बात सामने नहीं आई है, यह पूरी घटना अचानक हुई दुर्घटना के बाद उपजे विवाद का परिणाम है।
पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवारों की ओर से तहरीर ली जा रही है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी और पुलिस की फील्ड यूनिट तैनात कर दी गई है।
आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चार टीमें बनाई गई हैं जो लगातार छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
Also Click : Lucknow : अवधी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
What's Your Reaction?









