Barabanki : दरियाबाद विधानसभा में लौटा 160 साल पुराना गौरव, राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने दी जिला स्तरीय सुविधाएं

सतीश चंद्र शर्मा ने 2017 में विधायक बनने के बाद से ही क्षेत्र के कायाकल्प का अभियान शुरू किया। 2022 में दोबारा जीत हासिल करने और राज्यमंत्री का पद संभालने के बाद उन्होंने गांव-गांव तक पक्की सड़कों का जाल बिछा

By INA News Desk
Mar 27, 2026 - 23:42
57 Views
Barabanki : दरियाबाद विधानसभा में लौटा 160 साल पुराना गौरव, राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने दी जिला स्तरीय सुविधाएं
Barabanki : दरियाबाद विधानसभा में लौटा 160 साल पुराना गौरव, राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने दी जिला स्तरीय सुविधाएं

बाराबंकी जिले की दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र का इतिहास बेहद समृद्ध रहा है। वर्ष 1858 तक यह क्षेत्र जिला मुख्यालय हुआ करता था, जिससे यहाँ के निवासियों को शहर जैसी सभी आधुनिक सुविधाएँ प्राप्त थीं। ब्रिटिश शासन के दौरान 1859 में मुख्यालय को नवाबगंज (बाराबंकी) स्थानांतरित कर दिया गया, जिसके बाद दरियाबाद के विकास की गति धीमी पड़ गई थी। करीब 160 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अब इस क्षेत्र का खोया हुआ वैभव वापस लौट रहा है। खाद्य रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के प्रयासों से दरियाबाद को एक बार फिर जिला स्तर की सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

सतीश चंद्र शर्मा ने 2017 में विधायक बनने के बाद से ही क्षेत्र के कायाकल्प का अभियान शुरू किया। 2022 में दोबारा जीत हासिल करने और राज्यमंत्री का पद संभालने के बाद उन्होंने गांव-गांव तक पक्की सड़कों का जाल बिछाया, बिजली उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई और स्ट्रीट लाइट जैसी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। भिटरिया बस अड्डे को आधुनिक रूप देकर मुख्यालय स्तर की सुविधाओं के बराबर लाया गया है। हाल ही में परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के सहयोग से भिटरिया से दिल्ली, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और अयोध्या जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। इन सुविधाओं के मिलने से क्षेत्र में रोजगार और व्यापार की नई संभावनाएं पैदा हुई हैं। महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में हुए सुधारों ने दरियाबाद को फिर से एक विकसित केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया है।

Also Click : Lucknow : अवधी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement