Amethi : नगर पंचायत मुसाफिरखाना में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण, विकास और जनहित पर दिया जोर
नगर पंचायत चेयरमैन बृजेश कुमार ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीबों और महिलाओं का उत्थान करना है और इसी दिशा में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। शपथ लेने के बाद सदस्य राकेश शुक्ला ने विश्वास दिलाया कि वे सभी के सा
अमेठी जिले की नगर पंचायत मुसाफिरखाना के सभागार में शासन द्वारा मनोनीत नए सभासदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी अभिनव कुमार ने नामित सदस्य राकेश कुमार शुक्ला, आशा देवी और जय प्रकाश मौर्या को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने सभी नए सदस्यों को क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
नगर पंचायत चेयरमैन बृजेश कुमार ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीबों और महिलाओं का उत्थान करना है और इसी दिशा में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। शपथ लेने के बाद सदस्य राकेश शुक्ला ने विश्वास दिलाया कि वे सभी के साथ मिलकर पारदर्शिता के साथ काम करेंगे ताकि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो सके। कार्यक्रम का संचालन कर रहे रामगोपाल कौशल ने सभी सदस्यों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शेषनाथ सौरभ, मनोज और राकेश कुमार कौशल सहित कई अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल
What's Your Reaction?









