Sitapur : खैराबाद में गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों सिलेंडर गायब मिलने पर गोदाम सील

जांच के दौरान पता चला कि एजेंसी संचालक नियमों का उल्लंघन कर सीधे गैस सिलेंडरों की बिक्री कर रहा था, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। इस छापेमारी में नायब तहसीलदार वसुं

Mar 27, 2026 - 23:40
 0  2
Sitapur : खैराबाद में गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों सिलेंडर गायब मिलने पर गोदाम सील
Sitapur : खैराबाद में गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों सिलेंडर गायब मिलने पर गोदाम सील

सीतापुर के खैराबाद में प्रशासन ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए राधाकृष्ण इंडेन गैस सर्विस पर छापेमारी की। गुरुवार रात हुई इस कार्रवाई में भारी गड़बड़ी सामने आई है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने जब गोदाम के स्टॉक की जांच की, तो रजिस्टर के आंकड़ों और मौके पर मौजूद सिलेंडरों में बड़ा अंतर मिला। दस्तावेजों के अनुसार वहां 572 सिलेंडर होने चाहिए थे, लेकिन जांच में 352 सिलेंडर कम पाए गए। इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों के गायब होने और बिना बुकिंग के वितरण की पुष्टि होने पर अधिकारियों ने तुरंत गोदाम को सील कर दिया।

जांच के दौरान पता चला कि एजेंसी संचालक नियमों का उल्लंघन कर सीधे गैस सिलेंडरों की बिक्री कर रहा था, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। इस छापेमारी में नायब तहसीलदार वसुंधरा त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक और जिला पूर्ति अधिकारी की टीम शामिल रही। टीम ने मौके से जरूरी दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं और एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य गैस वितरकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। साथ ही जनता से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।

Also Click : Lucknow : अवधी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow