Lakhimpur - Kheri : धौरहरा कोतवाली में होली और ईद उल फितर को लेकर शांति कमेटी की बैठक हुई

बैठक में कोतवाल रविंद्र सोनकर ने लोगों से अपील की कि दोनों त्योहार आपस में मिलकर मनाएं और बच्चों को रोक-टोक कर सौहार्द बनाए रखें। एसडीएम और सीओ ने भी अपने विचार रखे और शां

By INA News Desk
Feb 26, 2026 - 00:19
34 Views
Lakhimpur - Kheri : धौरहरा कोतवाली में होली और ईद उल फितर को लेकर शांति कमेटी की बैठक हुई
Lakhimpur - Kheri : धौरहरा कोतवाली में होली और ईद उल फितर को लेकर शांति कमेटी की बैठक हुई

लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा में होली और रमजान के दौरान ईद उल फितर एक साथ पड़ने से शासन और जिला प्रशासन के निर्देश पर कोतवाली परिसर में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम शशीकांत मणि और सीओ शमशेर बहादुर सिंह की मौजूदगी में हुई इस बैठक में दोनों धर्मों के सैकड़ों लोग और संबंधित गांवों के प्रधान शामिल हुए।

बैठक में कोतवाल रविंद्र सोनकर ने लोगों से अपील की कि दोनों त्योहार आपस में मिलकर मनाएं और बच्चों को रोक-टोक कर सौहार्द बनाए रखें। एसडीएम और सीओ ने भी अपने विचार रखे और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में चेयरमैन नगर पंचायत धौरहरा नफीस खान, रामकुमार शर्मा, भगवती प्रसाद शुक्ल, अरुण शुक्ला, अशोक शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति और भाईचारा कायम रखना था।

Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow