Lakhimpur- Kheri : सिसैया ढखेरवा हाइवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग गंभीर घायल

घटना कस्बा धौरहरा के निगम बिल्डिंग मटेरियल के सामने हुई। सिसैया चौराहे की ओर से आ रहे लवकुश पुत्र अंबिका निवासी गौरिया थाना पढुवा और सचिन पुत्र अज्ञात, रिसू पुत्र राम

By INA News Desk
Feb 26, 2026 - 00:21
77 Views
Lakhimpur- Kheri : सिसैया ढखेरवा हाइवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग गंभीर घायल
Lakhimpur- Kheri : सिसैया ढखेरवा हाइवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग गंभीर घायल

लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली क्षेत्र से निकलने वाले सिसैया ढखेरवा हाइवे पर दोपहर करीब तीन बजे दो बाइकों की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना कस्बा धौरहरा के निगम बिल्डिंग मटेरियल के सामने हुई। सिसैया चौराहे की ओर से आ रहे लवकुश पुत्र अंबिका निवासी गौरिया थाना पढुवा और सचिन पुत्र अज्ञात, रिसू पुत्र रामखेलावन तथा एक अन्य व्यक्ति ग्राम ढखरा तम्बौर सीतापुर के थे। ये लोग अमेठी में शादी समारोह से लौट रहे थे। टक्कर के कारण चारों गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सीएचसी धौरहरा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया। सीएचसी अधीक्षक रवि सिंह के अनुसार सभी घायल बिना हेलमेट के थे जिससे चोटें ज्यादा गंभीर हुईं।

Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow