Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने हरपालपुर और सांडी ब्लॉक का निरीक्षण किया
ब्लॉक परिसर में आगंतुकों और कर्मचारियों द्वारा अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। हरपालपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत द्वारा इंटरलॉकिंग कार्य की
मुख्य विकास अधिकारी हरदोई सान्या छाबड़ा ने विकास खंड कार्यालय हरपालपुर और सांडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लॉक परिसर, आवासीय भवन, सभागार, प्रशासनिक भवन और विभिन्न पटलों जैसे स्थापना पटल, आवास पटल, शिकायत पटल, लेखाकार पटल, एनआरएलएम सेल, मनरेगा सेल तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालयों की जांच की। अभिलेखों के रख-रखाव और बुनियादी ढांचे का जायजा लिया गया।
ब्लॉक परिसर में आगंतुकों और कर्मचारियों द्वारा अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। हरपालपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत द्वारा इंटरलॉकिंग कार्य की गुणवत्ता कम पाई जाने पर तकनीकी समिति से जांच कराने के निर्देश दिए। सभागार में फॉल्स सीलिंग के काम की फिनिशिंग ठीक न होने पर उसे सुधारने को कहा गया। सांडी ब्लॉक में प्रेरणा कैंटीन को दूसरे स्थान पर ले जाकर सुव्यवस्थित चलाने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए गए। दोनों ब्लॉकों में निष्प्रयोज्य भवनों का तुरंत मूल्यांकन कर नियमों के अनुसार निपटान करने के निर्देश दिए गए।
सान्या छाबड़ा ने पंजिका, भ्रमण पंजिका, अवकाश पंजिका, निरीक्षण पंजिका, ग्रांट रजिस्टर, फाइल रजिस्टर, रजिस्टर आफ रजिस्टर, गार्ड फाइल, सूचना अधिकारी पंजिका और शिकायत निस्तारण पंजिका की जांच की। अलमारियों को खोलकर अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यालय सुविधाओं को देखा। हरपालपुर में कर्मचारियों की नेमप्लेट और कक्ष विवरण न होने पर नाराजगी जताई और तुरंत लगवाने के निर्देश दिए।
लेखाकार पटल पर गार्ड फाइल अपडेट न होने और भुगतान पत्रावलियों में अनियमितता पाए जाने पर लेखाकार सुनील कुमार सिंह को आरोप पत्र जारी कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिए गए। सांडी में स्थापना पटल की जांच में एडीओ आईएसबी राजीव कुमार त्रिवेदी द्वारा पिछले साल का ब्याज न लगाए जाने पर पटल सहायक रामनरेश गौतम को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कार्मिकों के बीच अद्यतन कार्य आवंटन आदेश जारी करने और जॉब चार्ट के अनुसार काम करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय हरपालपुर में कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अशोक कुमार दुबे, संयुक्त खंड विकास अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सांडी में ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार राजपूत, खंड विकास अधिकारी काजल सहित ब्लॉक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
You May Read : Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की
What's Your Reaction?









