Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की

लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत ने स्वामी विवेकानंद सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहा

Feb 11, 2026 - 00:00
 0  1
Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की
Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की

लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत ने स्वामी विवेकानंद सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नवयुवक-युवतियों, नव विवाहित महिलाओं और छूट गए मतदाताओं के फॉर्म-6 ब्लॉक लेवल ऑफिसर के माध्यम से भरवाएं।

जांच के बाद पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करें। दावे और आपत्ति वाले मामलों में फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भरवाकर समय पर जांच कर उनका निपटारा करें।बैठक में जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रियंका सिंह, न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

You May Read : Lucknow : निजी क्षेत्र की भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित हों- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow