Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने नव निर्मित एनआईसी भवन का लोकार्पण किया

इसके बाद आयुक्त ने कलेक्ट्रेट के संग्रह अनुभाग, संयुक्त कार्यालय, शस्त्र अनुभाग, अंग्रेजी अभिलेखागार, राजस्व अभिलेखागार, रिकॉर्ड रूम और अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय आदि का ग

By INA News Desk
Feb 10, 2026 - 23:58
44 Views
Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने नव निर्मित एनआईसी भवन का लोकार्पण किया
Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने नव निर्मित एनआईसी भवन का लोकार्पण किया

लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत ने हरदोई जिले के दौरे के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा के साथ सबसे पहले स्वामी विवेकानंद सभागार के ऊपर बने नए एनआईसी कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने फीता काटकर और शिलापट से पर्दा हटाकर भवन का उद्घाटन किया। आयुक्त ने नए भवन में आधुनिक तकनीक और सुविधाओं के लिए जिलाधिकारी की प्रशंसा की तथा कहा कि इससे सरकारी कामों में पारदर्शिता बढ़ेगी।इसके बाद आयुक्त ने कलेक्ट्रेट के संग्रह अनुभाग, संयुक्त कार्यालय, शस्त्र अनुभाग, अंग्रेजी अभिलेखागार, राजस्व अभिलेखागार, रिकॉर्ड रूम और अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय आदि का गहन निरीक्षण किया। संग्रह अनुभाग के निरीक्षण में उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभिलेखों और पत्रावलियों का रखरखाव ठीक ढंग से करें तथा जरूरी शासनादेशों को गाइड फाइल में रखें। शस्त्र अनुभाग के दौरान उन्होंने कहा कि शस्त्र वारिस संबंधी सभी पत्रावलियों की जांच कराएं और शस्त्र नवीनीकरण की प्रक्रिया समय पर पूरी कराएं।आयुक्त ने सभी पत्रावलियों के डिजिटलीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटलीकरण से प्रशासनिक कामों में तेजी आएगी और पारदर्शिता भी बढ़ेगी। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान की स्थिति जानी तथा निर्देश दिए कि सेवानिवृत्ति देयकों या एसीपी से जुड़े कोई प्रकरण लंबित न रहें।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रियंका सिंह, न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर, अरुणिमा श्रीवास्तव, एसडीएम संडीला और प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You May Read : Lucknow : निजी क्षेत्र की भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित हों- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow