Hardoi : हरदोई के सुरसा और कछौना ब्लॉक में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए अभियान शुरू

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडे ने सभी लोगों से अपील की कि वे यह दवा जरूर लें। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और फाइलेरिया जैसे गंभीर रोग से बचाव करती है। एक साल से कम उम्र के ब

By INA News Desk
Feb 10, 2026 - 23:55
39 Views
Hardoi : हरदोई के सुरसा और कछौना ब्लॉक में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए अभियान शुरू
Hardoi : हरदोई के सुरसा और कछौना ब्लॉक में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए अभियान शुरू

हरदोई जिले के सुरसा और कछौना ब्लॉक में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एमडीए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत सुरसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लॉक प्रमुख धनंजय मिश्रा द्वारा और कछौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह तथा भाजपा मंडल महामंत्री अजय बाजपेई द्वारा फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करके की गई।

इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी और दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अभियान के दौरान 419 टीमें घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडे ने सभी लोगों से अपील की कि वे यह दवा जरूर लें। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और फाइलेरिया जैसे गंभीर रोग से बचाव करती है। एक साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी पात्र लोगों को दवा दी जाएगी। दवा स्वास्थ्यकर्मी के सामने ही खानी होगी और खाली पेट नहीं लेनी चाहिए। दवा लेने के बाद चक्कर आना, जी मिचलाना या हल्का बुखार जैसे लक्षण दिख सकते हैं, जो दवा के प्रभाव के कारण होते हैं और कुछ समय में खुद ठीक हो जाते हैं।

You May Read : Lucknow : निजी क्षेत्र की भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित हों- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow