Hardoi : हरदोई में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडे ने बताया कि पेट में कीड़े होने से बच्चों को शारीरिक और मानसिक समस्याएं होती हैं। स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ भविष्य बनाते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य

Feb 10, 2026 - 23:53
25 Views
Hardoi : हरदोई में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया
Hardoi : हरदोई में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया

हरदोई जिले में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। सुरसा और कछौना ब्लॉक को छोड़कर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह कार्यक्रम चला। नोडल अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने आर्यकन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडे ने बताया कि पेट में कीड़े होने से बच्चों को शारीरिक और मानसिक समस्याएं होती हैं। स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ भविष्य बनाते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति तक पहुंचें और सभी स्वस्थ जीवन जी सकें। उन्होंने सभी लक्षित बच्चों से दवा लेने की अपील की।

पेट में कीड़े होने से एनीमिया जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। बच्चों में खून की कमी से पढ़ाई में पिछड़ना, थकान, आलस्य और चक्कर आने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इन्हें रोकने और पोषण सुधारने के लिए 1 से 19 वर्ष के बच्चों को साल में दो बार एल्बेंडाजोल दवा दी जाती है। यह अभियान का पहला चरण था, जिसमें जिले में लगभग 20.66 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य था। जो बच्चे इस दिन दवा नहीं ले पाए, उन्हें 13 फरवरी को मॉप-अप राउंड में दवा दी जाएगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा और आईसीडीएस विभाग भी सहयोग कर रहे हैं।

You May Read : Lucknow : निजी क्षेत्र की भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित हों- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow