Hardoi Voter List 2027: हरदोई में जारी हुई नई मतदाता सूची, 14.50 लाख पुरुष और 12.01 लाख महिला मतदाता शामिल, 16 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों

By INA News Desk
Nov 17, 2026 - 13:56
26 Views
Hardoi Voter List 2027: हरदोई में जारी हुई नई मतदाता सूची, 14.50 लाख पुरुष और 12.01 लाख महिला मतदाता शामिल, 16 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
Advertisement
Advertisement

Hardoi: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन आज दिनांक 17.11.2026 को जनपद में अवस्थित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों, मतदाता पंजीकरण केन्द्रों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय पर कर दिया गया है।

आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जनपद में मतदाताओं की कुल संख्या 2652820 है जिसमें 1450919 पुरुष मतदाता, 1201861 महिला मतदाता एवं 40 अन्य मतदाता है। आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूचियां जिला निर्वाचन कार्यालय, मतदाता पंजीकरण केन्द्र/तहसील कार्यालयों एवं सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारियों के पास जनसामान्य के निरीक्षण हेतु उपलब्ध है। साथ ही निर्वाचन नामावलियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ की वेबसाइट https://ceouttarpradesh.nic.in/ एवं डी०ई०ओ० की वेबसाइट https://Hardoi.nic.in/district.election.office/ पर भी निरीक्षण हेतु उपलब्ध है। आलेख्य मतदाता सूची जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राजनैतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है।

उन्होंने सर्व साधारण को सूचित किया है कि भारत आयोग के निर्देशों के क्रम में दावे एवं आपत्तियां दिनांक 17.11.2026 (मंगलवार) से दिनांक 16.12.2026 (बुधवार) तक प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण दिनांक 28.12.2026 (सोमवार) को किया जाएगा। दावे आपत्तियों की अवधि के दौरान चार विशेष अभियान दिवस की तिथियां 21.11.2026 (शनिवार), 22.11.2026 (रविवार), 28.11.2026 (शनिवार) एवं 29.11.2026 (रविवार) भी निर्धारित की गयी है। उक्त तिथियों पर समस्त बूथ लेवल अधिकारी मतदान स्थलों पर उपस्थित रहेंगे एवं दिनांक 18.11.2026 एंव 19.11.2026 को समस्त मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे।

विशेष अभियान तिथियों पर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी जो मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता करेंगे साथ ही नाम जोड़ने हेतु प्रपत्र-6, विलोपन हेतु प्रपत्र 7 एवं संशोधन हेतु प्रपत्र-8 इत्यादि पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे। दावे एवं आपत्तियों की अवधि के दौरान मतदाताओं से अपील की जाती है कि वह अपना नाम मतदाता सूची में जॉच लें यदि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित नही है तो नाम सम्मिलित किए जाने हेतु फॉर्म 6 अपने बी०एल०ओ के पास जमा कर दे अथवा आयोग के आनलाइन पोर्टल https://voters.eci.gov.in  पर आनलाइन आवेदन भी कर सकते है। राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों के द्वारा स्वघोषणा के साथ प्रतिदिन अधिकतम 10 फार्म एवं दावे आपत्तियों की सम्पूर्ण अवधि के दौरान अधिकतम 30 फार्म जमा बूथ लेवल अधिकारियों के पास जमा कर सकते है।

जन सामान्य की किसी भी समस्या के समाधान हेतु जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेन्टर की स्थापना की गई है जिसका टोल फ्री नम्बर 1950 एवं बेसिक नं० 05852-234075 है। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय एवं तहसील स्तर पर तहसील कार्यालय में हेल्प डेस्क की भी स्थापना की गई है। मतदाता वोटर हेल्प लाइन ऐप के माध्यम से अथवा https://voters.eci.gov.in  के माध्यम से बुक ए काल विद बीएलओ टैब पर क्लीक करके भी अपने बी०एल०ओ से संपर्क कर किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

Also Read- BJP Padyatra In Gorakhpur - 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का दूसरा दिन, गोरखपुर में CM योगी और नितिन नवीन का सियासी शंखनाद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement