Saharanpur : सहारनपुर में महाशिवरात्रि के लिए पुलिस ने की सुरक्षा बैठक
संवेदनशील जगहों और अलग-अलग समुदायों वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया। कावड़ यात्रा के रास्ते में आने वाले गूलर के पेड़ों की कटाई या ढकने, शोभायात्रा
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर अभिषेक सिंह ने महाशिवरात्रि पर्व के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन के लिए सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में इन जिलों में लगे सीसीटीवी कैमरों के ठीक काम करने और उनकी अच्छी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
संवेदनशील जगहों और अलग-अलग समुदायों वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया। कावड़ यात्रा के रास्ते में आने वाले गूलर के पेड़ों की कटाई या ढकने, शोभायात्रा को सुरक्षित पूरा करने के लिए पुलिस बल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्रों में आग से सुरक्षा और झूले की सुरक्षा के नियमों का पालन कराने पर जोर दिया गया।
मंदिर और मस्जिद के आसपास के लोगों से तालमेल बनाकर आपसी भाईचारा कायम रखने, बेकार की बातों पर रोक लगाने, सोशल मीडिया की निगरानी वाली टीम को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। मीट की दुकानों को नियमों के अनुसार चलाने, डीजे और साउंड सिस्टम को तय सीमा में रखने, एंटी रोमियो स्क्वॉड और महिला पुलिस को मंदिर परिसर तथा जलाभिषेक स्थलों के आसपास महिलाओं की सुरक्षा के लिए ज्यादा सक्रिय करने को कहा गया। जातीय तनाव या दुश्मनी की आशंका पर लगातार नजर रखने और पोस्टर पार्टी के जरिए इलाके में घूमकर सतर्कता बनाए रखने पर बल दिया गया। साथ ही बजट 2025-26, निर्माण कार्यों और तीन नए कानूनों के लागू करने से जुड़े उपकरण खरीद और धनराशि की समीक्षा भी की गई।
You May Read : Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की
What's Your Reaction?











