Saharanpur : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर अमानतगढ़ में भीषण हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे पर लापरवाही और तेज गति हादसे की मुख्य वजह रही। टक्कर के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते
बिहारीगढ़/सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर अमानतगढ़ इलाके में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसा इतना जोरदार था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे पर लापरवाही और तेज गति हादसे की मुख्य वजह रही। टक्कर के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक और घायल की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस हादसे के बाद हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे हैं।
You May Read : Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की
What's Your Reaction?











