Sitapur : सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार की उपचार के दौरान मौत, मजदूरी कर पालता था परिवार
सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान गोविंद की हालत बिगड़ती गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, जिस बाइक से यह हादसा हुआ
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहराइच-सीतापुर मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें घायल बुजुर्ग साइकिल सवार की अस्पताल में जान चली गई। चम्पापुर गाँव के रहने वाले गोविंद बाजार से अपना काम निपटाकर साइकिल से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में बाबा जगमोहन दास की कुटी के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में गोविंद और बाइक चलाने वाला बबलू दोनों बुरी तरह घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान गोविंद की हालत बिगड़ती गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, जिस बाइक से यह हादसा हुआ वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। मृतक गोविंद मेहनत-मजदूरी करके अपने चार बच्चों का पेट पालते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों की स्थिति बेहद खराब है। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कानूनी रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आगे की जांच की जा रही है।
Also Click : Lucknow: एक रात, जब ईसीजी भी नसीब नहीं था… आज वही प्रदेश जीवन बचा रहा- डॉ. शरत चंद्रा ने सुनाया 2005 का अनुभव।
What's Your Reaction?









