Sitapur : प्राचीन हनुमान मंदिर को हटाने के नोटिस पर भड़का गुस्सा, संगठन ने घेरा कलेक्ट्रेट
विकास हिन्दू ने साफ किया कि भक्त किसी भी कीमत पर मंदिर को टूटने नहीं देंगे और प्रशासन को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कोई दूसरा रास्ता निकालना चाहिए। मंदिर के महंत बाबा रामसेवक दास ने भी अ
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर में बुद्ध नगर स्थित एनएच-24 के पास बने पुराने हनुमान मंदिर को प्रशासन द्वारा गिराने का नोटिस दिए जाने पर विवाद बढ़ गया है। इस फैसले के विरोध में राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नोटिस वापस लेने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष विकास हिन्दू ने कहा कि यह मंदिर 1970 से बना हुआ है और लोगों की गहरी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब इसी इलाके में एक अन्य ऐतिहासिक किले को दिया गया नोटिस वापस लिया जा सकता है, तो मंदिर के साथ अलग व्यवहार क्यों किया जा रहा है।
विकास हिन्दू ने साफ किया कि भक्त किसी भी कीमत पर मंदिर को टूटने नहीं देंगे और प्रशासन को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कोई दूसरा रास्ता निकालना चाहिए। मंदिर के महंत बाबा रामसेवक दास ने भी अपना दुख जाहिर करते हुए कहा कि यहाँ बरसों से पूजा-पाठ हो रहा है और इसे अचानक रोकना गलत है। ज्ञापन देने के दौरान प्रदीप शुक्ला, विकास शुक्ला, लवकुश और संतोष समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।
Also Click : Lucknow: एक रात, जब ईसीजी भी नसीब नहीं था… आज वही प्रदेश जीवन बचा रहा- डॉ. शरत चंद्रा ने सुनाया 2005 का अनुभव।
What's Your Reaction?









