Sitapur : जिलाधिकारी ने की पोषण योजनाओं की समीक्षा, आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
बैठक में यह भी कहा गया कि ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) के सत्रों का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाए। इन सत्रों में सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उपकरणों के साथ मौजूद रहना ज
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक की गई। इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने विभिन्न मानकों पर जिले की स्थिति को देखते हुए निर्देश दिए कि जिन योजनाओं की रफ्तार धीमी है, उनमें तुरंत सुधार लाया जाए। उन्होंने कहा कि नई नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को जल्द से जल्द ट्रेनिंग दी जाए ताकि काम की गुणवत्ता बेहतर हो सके।
बैठक में यह भी कहा गया कि ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) के सत्रों का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाए। इन सत्रों में सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उपकरणों के साथ मौजूद रहना जरूरी है। जिलाधिकारी ने सुझाव दिया कि गोद भराई और अन्नप्राशन जैसे कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों और बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में कराए जाएं। इसके साथ ही घरों का दौरा करने और जरूरी पारिवारिक रिकॉर्ड दर्ज करने के काम को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पुष्टाहार के सुरक्षित रख-रखाव और सभी रिकॉर्ड को तैयार रखने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष के लिए सभी पात्र लोगों का पंजीकरण जल्द कराया जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम करने और ब्लॉक स्तर पर दिए गए लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार राव और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Also Click : Lucknow: एक रात, जब ईसीजी भी नसीब नहीं था… आज वही प्रदेश जीवन बचा रहा- डॉ. शरत चंद्रा ने सुनाया 2005 का अनुभव।
What's Your Reaction?




