Sitapur : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात गोविंद की सांसें थम गईं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस बाइक से टक्कर हुई वह किसी

By INA News Desk
Apr 10, 2026 - 21:01
25 Views
Sitapur : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Sitapur : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

बहराइच-सीतापुर मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मानपुर थाना क्षेत्र के चम्पापुर गाँव के रहने वाले गोविंद अपनी साइकिल से बाजार से घर वापस आ रहे थे। रास्ते में बाबा जगमोहन दास की कुटी के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में गोविंद और बाइक चलाने वाला बबलू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात गोविंद की सांसें थम गईं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस बाइक से टक्कर हुई वह किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। मृतक गोविंद मजदूरी करके अपने चार बच्चों और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी अचानक मौत से घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ने जानकारी दी कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही पूरी की जा रही है।

Also Click : Lucknow: एक रात, जब ईसीजी भी नसीब नहीं था… आज वही प्रदेश जीवन बचा रहा- डॉ. शरत चंद्रा ने सुनाया 2005 का अनुभव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow