Sitapur : आंध्र प्रदेश में सीतापुर के ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर सड़क पर लगाया जाम

जब उनका शव सीतापुर पहुंचा, तो परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार कर दिया और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मृतक के भाई पंकज पाल का आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें

Apr 7, 2026 - 21:42
21 Views
Sitapur : आंध्र प्रदेश में सीतापुर के ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर सड़क पर लगाया जाम
Sitapur : आंध्र प्रदेश में सीतापुर के ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर सड़क पर लगाया जाम

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के रहने वाले एक ट्रक ड्राइवर की दक्षिण भारत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जिले में भारी हंगामा हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जिला अस्पताल के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दी, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम गंगापुर के रहने वाले रामराज पाल, जो राम खेलावन पाल के बेटे थे, पेशे से ट्रक चालक थे। जानकारी के मुताबिक, वे तेलंगाना से सामान लादकर तमिलनाडु के लिए निकले थे, लेकिन आंध्र प्रदेश के पेनुकोंडा में उनकी अचानक मौत हो गई।

जब उनका शव सीतापुर पहुंचा, तो परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार कर दिया और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मृतक के भाई पंकज पाल का आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें टालने की कोशिश की। इसी बात से गुस्साए ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने जिला अस्पताल के पास मुख्य सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों का सीधा आरोप है कि रामराज की हत्या की गई है और वे इस मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Click : Lucknow : प्रदेश के राजस्व संग्रह में रिकॉर्ड बढ़त, मार्च में रू.1020 करोड़ और पूरे वित्तीय वर्ष में रू.10,228 करोड़ का हुआ इजाफा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow