Sitapur : खराब निर्माण कार्य पर जिलाधिकारी की कार्रवाई, ठेकेदार और इंजीनियर पर गिरी गाज

उन्होंने ठेकेदार के भुगतान में कटौती करने और उसे नोटिस देने के निर्देश दिए। साथ ही काम की देखरेख में कमी पाए जाने पर जूनियर इंजीनियर को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया

Apr 3, 2026 - 21:33
15 Views
Sitapur : खराब निर्माण कार्य पर जिलाधिकारी की कार्रवाई, ठेकेदार और इंजीनियर पर गिरी गाज
Sitapur : खराब निर्माण कार्य पर जिलाधिकारी की कार्रवाई, ठेकेदार और इंजीनियर पर गिरी गाज

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।

सीतापुर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही और खराब गुणवत्ता को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मिश्रिख क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान थाना सदना के तहत कैलाश आश्रम पुलिस चौकी में बन रही इंटरलॉकिंग सड़क की गुणवत्ता खराब पाई गई। जांच में पता चला कि ईंटों के नीचे नियम के अनुसार बजरी नहीं डाली गई थी।इस पर जिलाधिकारी ने तुरंत पूरी इंटरलॉकिंग को उखाड़ने का आदेश दिया। उन्होंने ठेकेदार के भुगतान में कटौती करने और उसे नोटिस देने के निर्देश दिए। साथ ही काम की देखरेख में कमी पाए जाने पर जूनियर इंजीनियर को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पूरी सड़क को दोबारा मानकों के हिसाब से बनाया जाए।

उन्होंने वहां बन रहे हवालात और शौचालय के काम को भी देखा और अच्छी सामग्री इस्तेमाल करने की हिदायत दी। इसके अलावा मछरेहटा विकास खंड के अनोगी गांव में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि काम समय पर और पूरी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। जिलाधिकारी की इस सख्ती से जिले के लापरवाह कर्मचारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।

Also Click : Hardoi: माता कौशल्या, राम के विकृत चरित्र चित्रण में जेल गया वाचाल दबाए बैठा करोड़ों की सरकारी भूमि

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow