Sitapur : गौशालाओं में गर्मी और लू से बचाव के पुख्ता इंतजाम करें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गौशालाओं से जुड़े सभी भुगतानों को समय पर पूरा करने और फंड की मांग समय से भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि पशुओं की देखभाल में लापरवाही बरतने

By INA News Desk
Mar 25, 2026 - 20:49
47 Views
Sitapur : गौशालाओं में गर्मी और लू से बचाव के पुख्ता इंतजाम करें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी
Sitapur : गौशालाओं में गर्मी और लू से बचाव के पुख्ता इंतजाम करें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने विकास भवन सभागार में गौआश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए गौशालाओं में पशुओं के लिए छाया, पर्याप्त पेयजल, हरा चारा और पौष्टिक आहार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बीमार पशुओं के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों और पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण करें और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लें। साथ ही निर्माणाधीन गौआश्रय स्थलों के काम में तेजी लाते हुए उन्हें जल्द संचालित करने को कहा गया है।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गौशालाओं से जुड़े सभी भुगतानों को समय पर पूरा करने और फंड की मांग समय से भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि पशुओं की देखभाल में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम के जरिए नियमित निगरानी और भूसा व चारे की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए। किसानों के खेतों से भूसा इकट्ठा कर सुरक्षित रूप से गौशालाओं तक पहुंचाने की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया।

गौशालाओं की समीक्षा के बाद जिलाधिकारी ने विकास खंडों के माध्यम से चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी प्रगति जानी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के पहुंचाया जाए। बैठक में जिला विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्त, डीसी मनरेगा चंदन देव पाण्डेय और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow