Sitapur : भाजपा जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न, सभी नौ विधानसभाओं में जीत का लिया संकल्प
सफलतापूर्वक चुनाव प्रबंधन और संगठन की मजबूती के लिए मुख्य पदाधिकारियों के बीच कार्यों का बंटवारा भी किया गया। महामंत्री सुधाकर शुक्ला को लहरपुर, बिसवां और सेवता की जिम्मेदारी दी गई है। रेखा वर्मा को महमूदाबा
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की पहली परिचय बैठक जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सभी नए पदाधिकारियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि नई टीम के परिश्रम और मां जगदंबा के आशीर्वाद से जिले की सभी नौ विधानसभाओं में संगठन और अधिक मजबूत होगा, जिससे आगामी 2027 के चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशी विजय प्राप्त करेंगे। बैठक में उपस्थित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एकजुट होकर जिले की हर सीट पर कमल खिलाने का संकल्प लिया।
सफलतापूर्वक चुनाव प्रबंधन और संगठन की मजबूती के लिए मुख्य पदाधिकारियों के बीच कार्यों का बंटवारा भी किया गया। महामंत्री सुधाकर शुक्ला को लहरपुर, बिसवां और सेवता की जिम्मेदारी दी गई है। रेखा वर्मा को महमूदाबाद, सिधौली और मिश्रिख जबकि विपुल प्रताप सिंह को सीतापुर, महोली व हरगांव विधानसभाओं का संगठनात्मक कार्य सौंपा गया है। इसी प्रकार अलग-अलग विधानसभाओं के लिए प्रवासियों की भी नियुक्ति की गई है, जिनमें नैमिष रतन तिवारी, जया सिंह, सचिन मिश्रा, रजनीश श्रीवास्तव, महेश शर्मा, आकाश अग्रवाल, रितेश सिंह गौड़, सावित्री देवी चौधरी, रामनिवास विश्वकर्मा, ललित मिश्रा, कमलेश तिवारी, लक्ष्मी नारायण मौर्य और मनोज गुप्ता को महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं। विश्राम सागर राठौर को संपूर्ण प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में मंजू राजवंशी, प्रखर जयसवाल, अतुल तिवारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन
What's Your Reaction?









