Hathras : हाथरस में भाजपा जिला प्रतिनिधि बने विनीत शर्मा का जोरदार स्वागत
उपस्थित नेताओं ने उनकी संगठन के प्रति सक्रियता और समर्पण की प्रशंसा की तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि विनीत शर्मा के अनुभव और कार्य
हाथरस में भारतीय जनता पार्टी ने सक्रिय कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा उर्फ बंसी पंडित को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया। इस नियुक्ति पर पार्टी जिला कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा समेत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।
उपस्थित नेताओं ने उनकी संगठन के प्रति सक्रियता और समर्पण की प्रशंसा की तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि विनीत शर्मा के अनुभव और कार्यशैली से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य, नवनीत गौतम, रजत चौधरी, नीरेश कुमार सिंह, नरेश ठाकुर, दीपक मुदगल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Also Click : Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, तीन महीने से यात्रियों से कर रहा था वसूली
What's Your Reaction?









